कन्नौज के राजा हर्षवर्धन ने ईजाद किया था शतरंज, चतुरंगा नाम था पहले

पूरे विश्व में खेले जाने वाली शतरंज का ईजाद इत्र और इतिहास की नगरी में हुआ है। दुनिया को यह बताने के लिए जर्मनी की संस्था चैरिटी ट्रस्ट चेस हिस्ट्रोरिकल रिसर्च 27 व 28 फरवरी को शहर में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन कर रही है। केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद शहर के आशा होटल और भारतीय पुरातत्व संग्रहालय के हाल में तैयारियां शुरू की गई हैं।


शतरंज के ईजाद को लेकर चैरिटी ट्रस्ट चेस हिस्ट्रोरिकल रिसर्च संस्था जर्मनी के संस्थापक मैनफ्रेड एजे इडर करीब 20 साल से 50 देशों में प्रतिनिधियों की मदद से शोध कर रहे हैं। 2019 में कन्नौज के राजा हर्षवर्धन के इस खेल की शुरुआत करने के साक्ष्य सामने आए थे।